Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फ़रनगर का टाउनहॉल बिजलीघर ठप! DM-SSP ऑफिस समेत VIP इलाकों की बिजली गुल

मुज़फ्फ़रनगर का टाउनहॉल बिजलीघर ठप! DM-SSP ऑफिस समेत VIP इलाकों की बिजली गुल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। शहर के सबसे अहम और वीआईपी क्षेत्रों को बिजली देने वाला टाउनहॉल बिजलीघर मंगलवार को अचानक पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 11 बजे नरा बिजलीघर से आने वाली 33 KVA विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कई घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग फॉल्ट का पता नहीं लगा सका, जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टाउनहॉल बिजलीघर से शिव चौक, एसडी मार्केट, झांसी की रानी, रुड़की रोड, सदर बाजार सहित शहर के कई प्रमुख इलाके जुड़े हैं। यही नहीं, कलेक्ट्रेट, कचहरी, कोर्ट परिसर, डीएम कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और ऑफिसर्स कॉलोनी जैसे वीआईपी क्षेत्र भी इसी बिजलीघर से संचालित होते हैं।

बिजली गुल होने के चलते सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ। कई कार्यालयों में जनरेटर के सहारे काम चलाया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं के इनवर्टर भी लंबे कट के कारण जवाब देने लगे हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बताया जा रहा है कि इस बिजलीघर से करीब 750 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं, जो सुबह से बिजली का इंतजार कर रहे हैं। विभाग की कई टीमें लगातार लाइन की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक फॉल्ट का सटीक स्थान चिन्हित नहीं हो पाया है।

अधिशासी अभियंता (नगरीय) सागरमल ने बताया कि नरा बिजलीघर से आने वाली लाइन में तकनीकी खराबी आई है। फॉल्ट की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है और जैसे ही खराबी मिलेगी, बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ALSO READ THIS :  '500 करोड़ की संपत्ति, हजारों धर्मांतरण और देशभर में नेटवर्क!’, स्वामी यशवीर का नया 'धर्मांतरण बम'

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें