Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन, CCTV और गश्त बढ़ाने पर जोर: एसपी क्राइम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, नकदी ले जाने से पहले पुलिस को सूचना देने और साइबर ठगी पर सतर्क रहने की सलाह

मुज़फ़्फ़रनगर में व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन, CCTV और गश्त बढ़ाने पर जोर: एसपी क्राइम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, नकदी ले जाने से पहले पुलिस को सूचना देने और साइबर ठगी पर सतर्क रहने की सलाह

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित गोष्ठी में बाजारों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, रात की निगरानी और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर चर्चा हुई। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।

बैठक में एसपी क्राइम ने कहा कि पुलिस बाजारों में गश्त और चेकिंग कर रही है, लेकिन व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनकी दिशा ऐसी रखने की सलाह दी, जिससे मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकें। बाजारों के प्रमुख रास्तों पर व्यापारियों के आपसी समन्वय से अतिरिक्त कैमरे लगाने और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

एसपी क्राइम ने बाजारों में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड या चौकीदार रखने का सुझाव दिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि बड़ी नकदी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि से खतरा महसूस होने पर देरी किए बिना पुलिस को बताएं। गोष्ठी में व्यापारियों से सुझाव और समस्याएं भी ली गईं। अधिकारियों को संबंधित मामलों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ THIS :  बिना लाइसेंस घर में बना रहे थे कामोत्तेजक दवाइयां: फर्जी लेबल लगाकर बेचते थे, यूट्यूब-व्हाट्सऐप से प्रचार और ऑनलाइन लेते थे ऑर्डर, जखीरे के साथ 2 अरेस्ट

बैठक में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर भी व्यापारियों को जागरूक किया गया। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रचलित तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

गोष्ठी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों के प्रभारी और उपनिरीक्षक, यातायात प्रभारी तथा लोक निर्माण और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

हरिद्वार से काशी जा रही संत रविदास सनातन यात्रा का मुज़फ़्फ़रनगर में स्वागत: अहिल्या बाई चौक पर शिवसेना एनडीए और संयुक्त हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर संतों ने किया माल्यार्पण

ज़रूर पढ़ें