Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर मौसम: हल्की बारिश के बाद धुंध की चादर, सुबह कोहरा-सा माहौल, ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता प्रभावित

मुजफ्फरनगर मौसम: हल्की बारिश के बाद धुंध की चादर, सुबह कोहरा-सा माहौल, ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता प्रभावित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर. 54qजनपद में पिछले दो-तीन दिनों से हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में इन दिनों धुंध की परत छाई हुई है, जिससे चारों ओर दूर तक धुंधला-धुंधला नजर आ रहा है।

सुबह के समय हालात ऐसे बन रहे हैं मानो कोहरा या हल्का धुआं छाया हो। ठंडी हवाओं के साथ हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव का अहसास हो रहा है। खासकर ग्रामीण अंचलों में इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है, जहां सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

शनिवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब खेतों और सड़कों के आसपास धुंध जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता है और धूप तेज होती है, वैसे-वैसे यह धुंध धीरे-धीरे छंटने लगती है और मौसम सामान्य होने लगता है।

मौसम के इस बदले मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और ईंट भट्ठा संचालकों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि लगातार नमी और धुंध फसलों और कामकाज पर असर डाल सकती है।

मुजफ्फरनगर: बीयर के नशे में अचानक लूट का माइंड सेट, ईद की खरीददारी कर लौट रही युवती से पर्स छीना, CCTV से पकड़ा गया झपटमार!

फिलहाल मौसम के इस बदलाव ने जनजीवन की रफ्तार को थोड़ा प्रभावित जरूर किया है, लेकिन लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी राहत भी दिलाई है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर की शेरनगर पंचायत में बोले किसान, 'हम मर जाएंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे'

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें