Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बीवी को तलाक़ दे किन्नर को लेकर फरार हुआ तीन बच्चों का पिता: मुज़फ़्फ़रनगर में SSP ऑफिस पहुंची महिला; बोली, ‘मेरे पास VIDEO भी उपलब्ध, दिलाया जाए इंसाफ’

बीवी को तलाक़ दे किन्नर को लेकर फरार हुआ तीन बच्चों का पिता: मुज़फ़्फ़रनगर में SSP ऑफिस पहुंची महिला; बोली, ‘मेरे पास VIDEO भी उपलब्ध, दिलाया जाए इंसाफ’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। तीन बच्चों की मां ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। VIDEO दिखाते हुए महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर किन्नर के साथ फरार होने का संगीन आरोप लगाया है। उसका दावा है कि पति के उस किन्नर के साथ कथित संबंध शादी से पहले से थे और शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। महिला ने SSP के नाम प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की मांग की है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी करीब छह साल पहले मुज़फ़्फ़रनगर के आर्यपुरी क्षेत्र निवासी इस्तिखार बेग से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

महिला का दावा है कि उसके पति के जोया नाम की एक किन्नर से पहले से संबंध थे। महिला के अनुसार, शादी के बाद भी पति कई बार जोया को घर लेकर आया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। महिला का कहना है कि उसके पास इस संबंध से जुड़े वीडियो सुरक्षित हैं और वह इन वीडियो को जांच के लिए पुलिस के सामने पेश कर सकती है।

महिला ने आरोप लगाया कि 2 जून को पति, नंदोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। विवाद के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट की गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद मिमलाना रोड निवासी उसके मामा ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में चार महीने की शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हथौड़ा चला और सिर्फ दीवार तोड़कर लौट गई

महिला का आरोप है कि इस विवाद के बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकल जाने के लिए कहा। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां रहने लगी। महिला का दावा है कि अब उसका पति घर से अलग है और वह जोया नाम की किन्नर के साथ चला गया है।

महिला का कहना है कि पति के इस तरह चले जाने से उसके और उसके तीन बच्चों के सामने आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने, कथित वीडियो और अन्य साक्ष्यों को देखने तथा पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें