Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » युवक को बाइक पर ले जाकर पीटा, VIDEO बनाकर किया वायरल: मुज़फ़्फ़रनगर के शेरपुर भट्टे के पास का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

युवक को बाइक पर ले जाकर पीटा, VIDEO बनाकर किया वायरल: मुज़फ़्फ़रनगर के शेरपुर भट्टे के पास का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक उसे बाइक पर बैठाकर शेरपुर भट्टे के पास ले गए, जहां घूंसे, डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान वीडियो भी बनाया गया। करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा यह वीडियो अब गुरुवार दोपहर करीब 12 से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर भट्टे के पास युवक के साथ मारपीट की गई। मामले में कुणाल, कन्हैया और अन्य युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि युवक को बाइक पर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का वीडियो बनाया गया।

वीडियो में मारपीट को लेकर आरोपियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस घटना को बदमाशी का नाम दिया। हालांकि, मारपीट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आरोपियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में डॉ. संजीव बालियान के आवास पर देर रात धरना,पीड़ित का आरोप-सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट,गाड़ी में तोड़फोड़
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें