Home » राजकाज » बिहार चुनाव 2025: एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ vs महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण’—वादों की तुलना, किसका एजेंडा जनता को ज्यादा लुभाएगा?

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ vs महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण’—वादों की तुलना, किसका एजेंडा जनता को ज्यादा लुभाएगा?

Facebook
Twitter
WhatsApp

पटना.  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने शुक्रवार को अपना संयुक्त घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, जो ‘पांच पांडवों’ की गारंटी पर आधारित है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के होटल मौर्या में पत्र जारी किया।

बिहार चुनाव: गया शहर में सरकार ने कोई काम नहीं किया, जनता विकास चाहती है: धीरेंद्र अग्रवाल का जन सुराज का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे PM मोदी की गारंटी और नीतीश के विश्वास का प्रतीक बताया।महागठबंधन ने 28 अक्टूबर को ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी किया था, जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा कि यह ‘संपूर्ण परिवर्तन’ का दस्तावेज है।

दोनों घोषणा पत्रों में युवाओं, महिलाओं, किसानों और सामाजिक न्याय पर फोकस है, लेकिन वादों की गहराई और कार्यान्वयन क्षमता में फर्क दिखता है। आइए, प्रमुख वादों की तुलना करें:

रोजगार और युवा

  • एनडीए: 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार सृजन का वादा। युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र, स्टार्टअप फंड और ग्रेजुएट्स को 2 साल तक 1,000 रुपये मासिक भत्ता।
  • महागठबंधन: हर परिवार में एक सरकारी नौकरी का कानून 20 दिनों में। युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियां, IT पार्क और SEZ।

महिलाएं और सामाजिक कल्याण

  • एनडीए: 1 करोड़ ‘लाखपति दीदी’ बनाना, महिलाओं को Rs 2 लाख तक सहायता। विधवा/वृद्धावस्था पेंशन Rs 1,100, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय Rs 9,000, ममता कार्यकर्ताओं का दोगुना। 125 यूनिट मुफ्त बिजली।
  • महागठबंधन: महिलाओं को Rs 2,500 मासिक सहायता, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, Rs 500 का गैस सिलेंडर। जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी, OPS बहाली।
ALSO READ THIS :  बिहार चुनाव: गया शहर में सरकार ने कोई काम नहीं किया, जनता विकास चाहती है: धीरेंद्र अग्रवाल का जन सुराज का दावा

कृषि और किसान

  • एनडीए: MSP गारंटी, कृषि बजट दोगुना, 50 लाख पक्के घर। ‘मिशन करोड़पति’ से किसानों की आय दोगुनी।
  • महागठबंधन: सभी फसलों पर MSP कानून, डेयरी और एग्रो इंडस्ट्री, स्मार्ट मीटर हटाना।

शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • एनडीए: हर जिले में मेडिकल कॉलेज, ‘न्यू पटना’ ग्रिनफील्ड सिटी, 7 नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 4 नए मेट्रो शहरों में। SC/ST के लिए हर उप-विभाग में आवासीय स्कूल।
  • महागठबंधन: 200 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा सिटी, 5 नए एक्सप्रेसवे।

अमेरिका शटडाउन का असर: SNAP खाद्य सहायता पर संकट, न्यूयॉर्क ने इमरजेंसी घोषित कर 65 मिलियन डॉलर का राहत पैकेज जारी किया

दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन के ‘जुमला पत्र’ पर तंज कसा, “उन्हें जारी करते ही मतभेद दिखे। हमारा पत्र मोदी की गारंटी है।” महागठबंधन ने NDA को ‘धोखा’ बताया। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें