नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। नेपाल में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की जान चली गई और व्यापक नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और नेपाल को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “नेपाल में भारी बारिश के कारण हुई जनहानि और तबाही बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है। एक भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में हम हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”
दार्जिलिंग में प्रलय: भारी बारिश और भूस्खलन से 13 मौतें, पर्यटन पर ब्रेक
नेपाल में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। भारत के दार्जिलिंग से सटे इलाम जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इलाम की मुख्य जिला अधिकारी सुनीता नेपाल ने बताया कि शनिवार को हुए भूस्खलन में तीन घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिसके चलते अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या अधिक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इलाम जिला प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों से बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा मांगा है। सुनीता नेपाल ने बताया कि भूस्खलन के कारण मेची राजमार्ग, जो इलाम को दक्षिणी झापा जिले से जोड़ता है, कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया है।
भिवंडी में पाइपलाइन विवाद ने ली युवक की जान, दोस्तों पर हत्या का आरोप
नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश रविवार सुबह तक कुछ कम हुई है। विभाग ने बताया कि काठमांडू घाटी के ललितपुर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। काठमांडू, मोरंग, सुनसरी, उदयपुर, सप्तरी, सिराहा, धनुषा, सरलाही, सिंधुली और रामेछाप जैसे जिलों में हल्की बारिश जारी है।
रानी दुर्गावती का शौर्य: युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेरणा का आह्वान
विभाग ने रविवार दोपहर और रात में पूर्वी कोशी प्रांत के पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी है। भूस्खलन के कारण कई राजमार्गों को नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई है।
चेन्नई में समुद्री तेल रिसाव से निपटने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों का जमावड़ा
नेपाल सरकार ने काठमांडू घाटी में वाहनों के प्रवेश और निकास पर रोक लगा दी है। मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के मुताबिक, पृथ्वी राजमार्ग (काठमांडू को पश्चिमी नेपाल से जोड़ने वाला), बीपी राजमार्ग (राजधानी को दक्षिण-पूर्वी नेपाल से जोड़ने वाला) और अरानिको राजमार्ग (काठमांडू को चीनी सीमा से जोड़ने वाला) पूरी तरह बंद हैं।
मालदा मंडल में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने एक वीडियो संदेश में नागरिकों से घरों में रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।