Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित मामलों की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-62 के पास हादसे में महिला की मौत

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शिवानी (45), पत्नी नीरज अग्रवाल, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद, स्कूटी से सेक्टर-62 के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फेज-2 क्षेत्र में युवक ने तोड़ा दम

थाना फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में देवेंद्र (27), पुत्र नेपाल, निवासी ग्राम याकूबपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीटा-2 में घायल युवक की मौत

थाना बीटा-2 पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए वीरेंद्र कुमार मिश्रा (35) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ALSO READ THIS :  जालौन में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दनकौर में हादसे का शिकार हुआ युवक

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ललित (25), पुत्र रामशंकर, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चारों सड़क हादसों के कारणों की अलग-अलग जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें