Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘चुनाव आयोग अब मोदी आयोग बन चुका’: मुज़फ़्फ़रनगर में गरजे रामजीलाल सुमन, PDA संवाद में बोले राज्यसभा सांसद, ‘2027 में मुद्दों पर होगा चुनाव और बनेगी सपा सरकार’

‘चुनाव आयोग अब मोदी आयोग बन चुका’: मुज़फ़्फ़रनगर में गरजे रामजीलाल सुमन, PDA संवाद में बोले राज्यसभा सांसद, ‘2027 में मुद्दों पर होगा चुनाव और बनेगी सपा सरकार’

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुज़फ़्फ़रनगर में समाजवादी पार्टी के PDA संवाद कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। कुकड़ा स्थित मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल में बुधवार शाम करीब 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और PDA के जरिए सरकार बनाने का दावा किया। रामजीलाल सुमन वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

रामजीलाल सुमन ने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से ज्यादा जनता की तैयारी पूरी है। उनके मुताबिक जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव धर्म और भावनाओं के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, भूख और प्यास जैसे बुनियादी मुद्दों पर होना चाहिए।

चुनाव आयोग को लेकर सुमन ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है और ‘मोदी आयोग’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने इसे भाजपा का अंग बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा।

सुमन ने मुख्यमंत्री पद को अस्थायी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

PDA को लेकर उन्होंने कहा कि देश का हर उपेक्षित और शोषित वर्ग इसके दायरे में आता है। उन्होंने दावा किया कि ये वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2027 में सपा सत्ता में आने वाली है।

ALSO READ THIS :  नववर्ष पर खतौली एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच मुद्दों को लेकर जाने पर चर्चा की।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें