Home » विविध इंडिया » हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा चने से भरा ट्रक; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा चने से भरा ट्रक; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब पांच साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक अपने परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए हुए थे। शनिवार को वे कार से वापस दिल्ली के द्वारका लौट रहे थे।

रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा

शनिवार रात करीब 11:30 बजे परिवार की कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची। इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। ट्रॉला सीधे कार के ऊपर गिरा, जिससे कार पूरी तरह उसके नीचे दब गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रेन से निकाले गए कार में फंसे लोग

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार ट्रॉले के नीचे बुरी तरह दब गई थी, इसलिए उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कार की खिड़कियां काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बावल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे में करीब पांच साल का एक बच्चा घायल हुआ है।

ALSO READ THIS :  आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है’, लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

तेज रफ्तार में होने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉला चालक तेज रफ्तार में था। आरोप है कि ट्रॉले ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अक्टूबर में सोनीपत में भी हुआ था हादसा

इससे पहले अक्टूबर में सोनीपत जिले के बड़वासनी गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, ब्रेजा कार में सवार तीन लोग गोहाना की ओर सीएनजी भरवाने जा रहे थे। बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मृतकों की पहचान बड़वासनी निवासी तेजबीर और कृष्ण तथा दिल्ली के नजफगढ़ निवासी स्वीटी के रूप में हुई थी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें