Home » उत्तराखंड » मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा: सर्राफा व्यापारी के घर आग लगने से 6 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा: सर्राफा व्यापारी के घर आग लगने से 6 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दीपावली की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। छपारा कस्बे के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, छपारा के महावीर वार्ड जैन मोहल्ले में सर्राफा कारोबारी कुंदन सोनी का मकान है। दीपावली की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान लपटों से घिर गया।

नींद में सो रहे परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला

आग लगने के बाद मकान के भीतर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सभी लोग बाहर नहीं निकल सके। मकान में कुल 10 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

दमकल और पुलिस की टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और मकान के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

ALSO READ THIS :  मिट्टी खनन माफियाओं का दुस्साहस, पुलिस के सामने नायब तहसीलदार से बदसलूकी: फिल्मी स्टाइल में आगे गाड़ी लगाकर रोकी अफ़सर की गाड़ी, अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर हंगामा

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे छपारा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें