Home » उत्तर प्रदेश » श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़: अभय शर्मा के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़: अभय शर्मा के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया।

दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में था वांछित

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि 27 नवंबर को इकौना कस्बे में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने तथा एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने की घटना हुई थी। इस मामले में इकौना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ सामना

इसी क्रम में 28 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे इकौना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनकटा नहर पुलिया से मजीदिया जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुकदमे में प्रकाश में आए भलुहिया दसौंधी निवासी अभय शर्मा से पुलिस टीम का सामना हो गया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगा गोली

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभय शर्मा के दाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ THIS :  धीरेंद्र शास्त्री की भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से सियासी घमासान: अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेताओं ने घेरा, माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इकौना थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें