Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » आज खरड़ पहुंचेगा सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल: जयसिंह कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे राजपाल कश्यप समेत सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक, प्रदेश कार्यालय को देंगे रिपोर्ट

आज खरड़ पहुंचेगा सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल: जयसिंह कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे राजपाल कश्यप समेत सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक, प्रदेश कार्यालय को देंगे रिपोर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में हुए जयसिंह कश्यप हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेगा। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के साथ सांसद इकरा हसन और सांसद हरेंद्र मलिक समेत पार्टी के 10 नेता प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल परिवार से घटना की जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजपाल कश्यप के अलावा सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, एमएलसी किरण पाल कश्यप, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मांगे राम कश्यप, प्रदेश सचिव विनय पाल, विशेष आमंत्रित सदस्य धनवीर सिंह कश्यप और विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान शामिल हैं।

सपा प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर को खरड़ गांव पहुंचेगा। नेता जयसिंह कश्यप के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे और मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे। आपको बता दें कि फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 15 सितंबर को 80 वर्षीय जयसिंह कश्यप की मारपीट के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।
अब सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी लेगा। प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के बाद पार्टी स्तर पर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फ़रनगर की 'टॉर्चर फैक्ट्री' का मुख्य आरोपी पहली बार बोला, कोर्ट में पेशी के दौरान कहा- "मुझे फंसाया गया"
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें