Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » CEC के इस्तीफे की मांग पर कल सड़क पर उतरेगी सपा: महावीर चौक से कचहरी तक निकालेगी मार्च,‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का ऐलान

CEC के इस्तीफे की मांग पर कल सड़क पर उतरेगी सपा: महावीर चौक से कचहरी तक निकालेगी मार्च,‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी रविवार को मुज़फ़्फ़रनगर में विरोध मार्च निकालेगी। शनिवार दोपहर 2 बजे महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय से कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकालेंगे। पार्टी ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का भी ऐलान किया है।

जिया चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को विरोध मार्च निकाला जाएगा। सपा के इस अभियान में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है।

जिया चौधरी ने मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बूथों पर एक ही नाम से पांच-पांच फर्जी वोट दर्ज किए गए हैं। उनका यह भी दावा है कि गांवों में समान नाम, पिता के नाम और उम्र के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 हजार तक फर्जी वोट दर्ज किए गए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक पार्टी ने मुज़फ़्फ़रनगर की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से इस संबंध में डेटा जुटा लिया है। उन्होंने कहा कि संभवतः 12 अक्टूबर को सपा का प्रतिनिधिमंडल DM के सामने यह डेटा और अन्य साक्ष्य रखेगा और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग करेगा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'सास-बेटा-बहु' सम्मेलन, स्वास्थ्य जागरूकता और परिवार नियोजन पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्तमान में निर्वाचन आयोग के प्रमुख हैं। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में दर्ज किया गया है।

प्रेस वार्ता में इल्म सिंह, गुर्जर बॉबी त्यागी, सपा महासचिव राकेश शर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूनम अंबेडकर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें