Home » राजकाज » पंजाब: AAP को करारा झटका, पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू ने थामा अकाली दल का साथ

पंजाब: AAP को करारा झटका, पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू ने थामा अकाली दल का साथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

चंडीगढ़.  पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल होने का फैसला किया। शिअद अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उनकी इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं सुखपाल सिंह नन्नू को पार्टी की सदस्यता दिलाई और इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू और उनके असंख्य समर्थकों का शिरोमणि अकाली दल में गर्मजोशी से स्वागत है।

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की 17 दुकानें सील, 170 करोड़ की संपत्तियां जब्त

उनका यह कदम AAP के लिए बड़ा झटका है और पंजाब की जनता की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नन्नू को पार्टी में उचित सम्मान और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

सुखपाल सिंह नन्नू का राजनीतिक सफर विविध रहा है। वह पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े थे और 2002 व 2007 में BJP के टिकट पर विधायक चुने गए थे। साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने BJP से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद AAP में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने AAP छोड़कर शिअद का दामन थाम लिया है।

महिला विश्व कप: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में एक बदलाव

पंजाब में इस समय AAP की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। इस संदर्भ में शिअद का यह कदम संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web