डकैती का खुलासा न होने पर भाकियू सेवक का एसएसपी कार्यालय पर धरना! दीपक सोम बोले—’15-20 लाख की बचत लुट गई, किसानों को न्याय दो!’
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल में 23 अक्टूबर की रात हुई तीन घरों में डकैती का मामला अब एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने डकैती का खुलासा न होने पर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।…