मुज़फ्फ़रनगर में लगातार बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब,भड़के लोग,लगाए पालिकाध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ नारे, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
मुज़फ्फ़रनगर। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। इसी बीच थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित वार्ड-32 की जनकपुरी कॉलोनी में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव से परेशान कॉलोनीवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और राज्य…