मुजफ्फरनगर: 50 साल बाद राजवाहे में बहा पानी! ‘डेड राजवाहा’ में सिंचाई विभाग ने फूंकी जान

मुजफ्फरनगर में एक राजवाहे की करीब 4 किमी लंबी टेल 50 साल से बंद थी, लेकिन सिंचाई विभाग ने कड़ी मेहनत से इसे फिर जिंदा कर दिया। गंगा नहर से जुड़े लेफ्ट मेन राजवाहे (शर्की) में अब कलकल कर पानी बह रहा है। किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है, फसलें लहलहाने लगी हैं। […]
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 110 बीघा अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर

MDA ने अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की। मंडल आयुक्त सहारनपुर की प्रेरणा और उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेश पर जानसठ रोड (भट्टे के पीछे, ग्राम बीबीपुर) में 35 बीघा और NH 58 पर ग्राम शेरनगर में 75 बीघा अवैध भूमि पर बनी कॉलोनियां ध्वस्त कर दी गईं। कुल 110 बीघा अवैध विकास उखाड़ा […]
8वीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने बनाया ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’: पंखे पर लगेगा डिवाइस, आत्महत्या की कोशिश पर बजने लगेगा अलार्म

मुजफ्फरनगर के मेहलकी कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा सोनिका ने नीट छात्रों की आत्महत्या जैसी घटनाओं से प्रेरित होकर एक अनोखा ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’ तैयार किया है। पंखे पर लगने वाला यह डिवाइस आत्मघाती कदम पर तुरंत अलार्म बजाकर सहायता पहुंचाने में सक्षम है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में सोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। […]
मुजफ्फरनगर: SSP के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कार्यालयों से लेकर नए पुलिस कैफे तक चेक

मुजफ्फरनगर पुलिस ऑफिस में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अचानक औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। विभिन्न कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम से लेकर नव निर्मित पुलिस कैफे तक का जायजा लिया और भोजन की गुणवत्ता भी खुद चेक की। मुजफ्फरनगर। पुलिस ऑफिस में गुरुवार को अचानक हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा […]
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी में झपटमारों का आतंक! शिव चौक पर एक घंटे में दो महिलाओं के पर्स पर ‘डाका’! सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

ईद की तैयारियों में जुटे मुजफ्फरनगर के शिव चौक इलाके में झपटमार ने जहां एक महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गया, वहीं दूसरी महिला का पर्स किसी ने चुपके से दुकान पर खरीददारी करते वक्त साफ कर दिया। पर्स में नकदी, मोबाइल और ATM कार्ड थे। दोनों घटनाएं महज एक घंटे के […]
कश्यप समाज पर नरेश टिकैत की टिप्पणी वायरलः “मजदूर तबका है, हैसियत में रहना चाहिए!” जवाबी पंचायत पर तंज, “कुत्ते के काटने पर बदले में उसे नहीं काटा जाता”

“कश्यप समाज मजदूर तबका है, उन्हें अपनी हैसियत में रहना चाहिए” – नसीरपुर प्रकरण सुलझने के ठीक एक दिन पहले ठाकुर पूरन सिंह से मिलने के दौरान चौधरी नरेश टिकैत का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उनकी दूसरी टिप्पणी “कुत्ता काटे तो इलाज कराओ, कुत्ते को […]
मुजफ्फरनगर: घरेलू गैस का भयंकर संकट अब शादियों तक पहुंचा, कमर्शियल सिलेंडर बंद, हलवाई परेशान, दूल्हे के चाचा बोले “जानकारों से आधा-अधूरा सिलेंडर जुटाया”

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच वैश्विक गैस संकट ने मुजफ्फरनगर की रसोई से लेकर शादी-विवाह तक सब कुछ प्रभावित कर दिया है। घरेलू सिलेंडर की 25 दिन की बुकिंग और कमर्शियल सिलेंडर पर पूरी रोक से हलवाई और शादी वाले घर मुश्किल में हैं। रुड़की रोड के राज महल बैंक्वेट में मानव त्यागी की शादी में […]
मुजफ्फरनगर: छपार की नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, SSP संजय कुमार वर्मा ने फीता काटा, क्षेत्र में सुरक्षा और तेजी से मिलेगी सहायता

मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में कस्बा छपार की नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। SSP संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। चौकी से इलाके में पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्रांतर्गत कस्बा छपार में नवनिर्मित पुलिस चौकी […]
मुजफ्फरनगर में अपर गंगा नहर का निरगाजनी झाल संकट: लेफ्ट विंग वॉल में बड़ा छेद, सिंचाई विभाग ने वक्त रहते रोका हादसा

मुजफ्फरनगर की अपर गंगा कैनाल (ऊपरी गंगा नहर) के निरगाजनी झाल में लेफ्ट साइड विंग वॉल में बड़ा छेद होने से हड़कंप मच गया। तेज बहाव से पानी पटरी को काटने लगा। सिंचाई विभाग की टीम ने तुरंत पत्थर भरकर हादसा रोका, वरना हरिद्वार-मुरादनगर कांवड़ मार्ग टूट सकता था। मुजफ्फरनगर। अपर गंगा कैनाल (ऊपरी गंगा […]
फ़िर से ज़हरीली हुई मुजफ्फरनगर की फिज़ा! बेहद ख़राब स्थिति 278 पर पहुंचा AQI, सांस लेना हुआ मुश्किल, शून्य विजिबिलिटी के साथ कोहरे का कहर!

मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह हवा जहरीली हो गई – AQI 278 पहुंचकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में। घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी शून्य, हवा की रफ्तार महज 3 किमी/घंटा। मिड मार्च में ये अचानक बदलाव लोगों को हैरान कर गया है। मुजफ्फरनगर। ज़िले में बुधवार सुबह करीब 8 बजे हवा का AQI (Air Quality Index) 278 पहुंच […]