8वीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने बनाया ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’: पंखे पर लगेगा डिवाइस, आत्महत्या की कोशिश पर बजने लगेगा अलार्म
मुजफ्फरनगर के मेहलकी कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा सोनिका ने नीट छात्रों की आत्महत्या जैसी घटनाओं से प्रेरित होकर एक अनोखा ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’ तैयार किया है। पंखे पर लगने वाला यह डिवाइस आत्मघाती कदम पर तुरंत अलार्म बजाकर सहायता पहुंचाने में सक्षम है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में सोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।…