Home » विविध इंडिया » राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 10 से ज्यादा बच्चे घायल

राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 10 से ज्यादा बच्चे घायल

School building collapses in Raj's Jhalawar
Facebook
Twitter
WhatsApp

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से अब तक 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके के पिपलोदी गांव में यह हादसा हुआ।

 

पढ़ाई कर रहे थे बच्चें, भरभराकर गिर गई छत

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल खुलने के बाद बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से स्कूल की छत बच्चों पर गिर गई। इससे स्कूल में चीख-पुकार मच गई। बच्चोंथ को बचाने के लिए ग्रामीण लोग दौड़े और कई बच्चों  को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन को भी इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है।

 

ग्रामीणों ने हाथों से और प्रशासन ने जेसीबी से हटाई मिट्टी

 

बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण जद्दोजहद करते नजर आए। तस्वीरों में स्थानीय लोगों को हाथों से मलबा हटाते हुए देखा गया। इसके बाद मशीन के जरिए मलबे को हटाकर बच्चों को निकाला जा रहा है। अब तक 3 बच्चों की मौत होने की सूचना है, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

शिक्षा मंत्री ने जताया दुःख

 

शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से बात की और तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री ने घायल बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने के भी निर्देश दिए हैं।

ALSO READ THIS :  NEET विरोध प्रदर्शन के बीच फर्जी वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस बोली- "पत्थरबाजी के दावे झूठे",अफवाह न फैलाने अपील

 

मदन लाल दिलावर ने कहा कि पिपलोदी गांव में दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हुई है। कुछ बच्चे घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया दुख

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।’

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें