Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। जिला स्तरीय तात्कालिक मौसम चेतावनी में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

jin88bet.one

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसूनी गतिविधियों के चलते प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ak168app.baby

गरजती घटाएं और तेज बारिश से फिर बदलेगा यूपी का मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ak168app.club

कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है और तेज बौछारें भी पड़ने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ks168app.site

प्रयागराज समेत इन जिलों में तेज बारिश के आसार

जिला स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार मैनपुरी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमरोहा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

ALSO READ THIS :  यूपी में बारिश का कहर, कहीं घरों में घुटनों तक पानी तो कहीं गिरे कच्चे मकान, बदायूं में बच्चे की मौत

ic88

इन इलाकों में अचानक तेज बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

ic88

पश्चिम से पूर्वांचल तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार संभल, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन और रायबरेली में भी बारिश की संभावना है।

ic88

इसके अलावा औरैया, कानपुर नगर, कन्नौज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, इटावा, आजमगढ़, लखनऊ, फर्रुखाबाद, हरदोई और सुल्तानपुर में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ic88

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने और बारिश होने का अनुमान है।

lr88

आकाशीय बिजली का खतरा, खेत और पेड़ बन सकते हैं जानलेवा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बारिश के दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियों को लेकर लोगों को सावधान किया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

lr88

आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में खड़े होने से बचना चाहिए। तालाब, नदी, जलाशय या किसी अन्य जलस्रोत के आसपास जाना भी जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने के बजाय किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी है।

lr88

बारिश से उमस से राहत, लेकिन जलभराव बढ़ा सकता है परेशानी

मानसून की सक्रियता से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। हालांकि जिन इलाकों में कम समय में तेज बारिश होगी, वहां स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

ALSO READ THIS :  इमरान मसूद को बड़ा झटका: दामाद शायान मसूद ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की तारीफों के बांधे पुल

lr88

निचले इलाकों और खराब जलनिकासी वाले क्षेत्रों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश के दौरान सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

op88

मौसम विभाग की चेतावनी पर रखें नजर

मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें। गरज चमक और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

si88

मानसून की सक्रियता के चलते पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है।

88v


SEXXXXX-VN

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें