Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में 24 नवंबर तक नहीं होगी बारिश! पहाड़ी घाटियों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान

उत्तराखंड में 24 नवंबर तक नहीं होगी बारिश! पहाड़ी घाटियों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 24 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, 21 से 24 नवंबर तक भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 18 से 22 नवंबर तक के लिए जारी चेतावनी में किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

ALSO READ THIS :  हरिद्वार में पुलिसिंग का बड़ा फेरबदल: 2 नए सर्किल बढ़े, अब 9 सर्किलों में CO तैनात; कई कोतवालियों के क्षेत्र बदले
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें