Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ई–रिक्शाओं के लिए नई मुसीबत बना ‘BAT-BMS’ मोबाइल ऐप: सड़क पर दौड़ती ई-रिक्शा हो रही बंद, रील के चक्कर में गरीब चालकों के साथ खिलवाड़

ई–रिक्शाओं के लिए नई मुसीबत बना ‘BAT-BMS’ मोबाइल ऐप: सड़क पर दौड़ती ई-रिक्शा हो रही बंद, रील के चक्कर में गरीब चालकों के साथ खिलवाड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर में ई-रिक्शा चालकों के लिए एक नई परेशानी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मोबाइल ऐप की मदद से कथित तौर पर सड़क पर दौड़ती ई-रिक्शाओं को अचानक बंद किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम झांसी की रानी चौक के पास एक साथ कई ई-रिक्शा बंद होने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद ई-रिक्शा चालकों में डर और असमंजस का माहौल है।

ई-रिक्शा चालक सलमान ने बताया कि वह सवारियों को लेकर जा रहा था, तभी अचानक उसकी ई-रिक्शा बंद हो गई। उसके अनुसार, उसी समय आसपास चल रही 4 से 5 अन्य ई-रिक्शाएं भी एक साथ बंद हो गईं। उसने दावा किया कि यह सब एक मोबाइल ऐप के जरिए किया जा रहा है और पिछले तीन दिनों से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

चालकों का कहना है कि कुछ लोग केवल इंस्टाग्राम पर रील बनाने और वायरल होने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। इससे न सिर्फ उनका काम प्रभावित हो रहा है, बल्कि सड़क पर चल रही सवारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। अचानक ई-रिक्शा बंद होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसे हजारों वीडियो पहले से मौजूद हैं, जिनमें कथित तौर पर ‘BAT-BMS’ नाम के ऐप का इस्तेमाल कर ई-रिक्शाओं को बंद करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऐप वास्तव में कैसे काम करता है और सभी ई-रिक्शाओं पर इसका प्रभाव पड़ता है या नहीं।

ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

फिलहाल इस मामले को लेकर किसी सक्षम तकनीकी एजेंसी या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि इस तरह का कोई ऐप वास्तव में दुरुपयोग किया जा रहा है, तो यह साइबर अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें