Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में SSP से कॉल पर बोली महिला, ‘अरे… पहले मेरा नंबर तो ले लो!’ : गलती से पुलिस कप्तान का मोबाइल नंबर कर दिया रिचार्ज, फिर हुआ ऐसा कि पुलिस कप्तान भी हंस पड़े

मुजफ्फरनगर में SSP से कॉल पर बोली महिला, ‘अरे… पहले मेरा नंबर तो ले लो!’ : गलती से पुलिस कप्तान का मोबाइल नंबर कर दिया रिचार्ज, फिर हुआ ऐसा कि पुलिस कप्तान भी हंस पड़े

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्सनल मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया।

महिला ने कहा कि उससे गलती से एसएसपी के नंबर पर 299 रुपये का मोबाइल रिचार्ज हो गया है और वह अपना रिचार्ज वापस चाहती है।

पहले तो एसएसपी को लगा कि शायद कोई साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है। लेकिन जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो वास्तव में 299 रुपये के रिचार्ज का संदेश मिला।

फिर आया ऐसा जवाब कि कप्तान भी मुस्कुरा दिए

रिचार्ज की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने महिला से कहा, “आप चिंता मत कीजिए, हम आपके नंबर पर भी 299 रुपये का रिचार्ज करवा देते हैं।”

इस पर महिला ने तुरंत जवाब दिया, “पहले मेरा नंबर तो ले लो!”

महिला का यह जवाब सुनकर एसएसपी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

फिर खुला राज… ‘मैडम, आपने किसी आम आदमी का नहीं…’

इसके बाद एसएसपी ने अपना मोबाइल पास खड़े एक अधीनस्थ पुलिसकर्मी को दे दिया।

एक महिला पुलिसकर्मी ने कॉल पर महिला से बातचीत की और उसे बताया कि जिस नंबर पर उसने गलती से रिचार्ज किया है, वह किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि मुज़फ़्फ़रनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मोबाइल नंबर है।

यह सुनकर महिला भी हैरान रह गई।

ईमानदारी का मिला तुरंत ‘रिटर्न गिफ्ट’

महिला की बात सही पाए जाने के बाद पुलिस की ओर से उसके मोबाइल नंबर पर भी तत्काल 299 रुपये का जियो रिचार्ज करा दिया गया।

इस तरह महज कुछ मिनटों की यह छोटी-सी गलती मुस्कान, ईमानदारी और भरोसे की एक दिलचस्प कहानी बन गई।

ALSO READ THIS :  8वीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने बनाया 'एंटी-सुसाइड मॉडल': पंखे पर लगेगा डिवाइस, आत्महत्या की कोशिश पर बजने लगेगा अलार्म

आमतौर पर जहां मोबाइल रिचार्ज को लेकर विवाद या ठगी की खबरें सामने आती हैं, वहीं इस घटना का अंत हंसी और ईमानदारी के साथ हुआ।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें