आसमानी आफत ने छीना गरीब का आशियाना: मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति घायल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही जबरदस्त बरसात ने भारी कहर बरपाया हुआ है। लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और जनता बेहाल है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव […]

मुजफ्फरनगर रोहाना टोल प्लाजा पर रोका गया नगीना सांसद का काफिला,तो पुलिसकर्मियों पर बरसे, इंस्पेक्टर ने जोड़े हाथ,नोकझोंक के बाद मेरठ के लिए हुए रवाना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोहाना टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने काफिले के साथ सहारनपुर से मेरठ की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान सुरक्षा और […]

मुजफ्फरनगर में जलभराव के बीच जनता का फूटा गुस्सा: तालाब ओवरफ्लो होने पर निरीक्षण करने पहुंचीं पालिका अध्यक्ष, विरोध के बाद वापस लौटीं

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। इसी बीच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जलभराव का जायजा लेने और क्षेत्रवासियों का हालचाल जानने के लिए सड़कों पर उतरीं। नगर पालिका के वार्ड नंबर तेरह के अंतर्गत आने वाले केवलपूरी, बसंत […]

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात बदले 20 आईएएस अधिकारी, कई जिलों के सीडीओ भी स्थानांतरित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार की देर रात एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के बीस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस बड़े तबादले की सूची में सचिव और विशेष सचिव स्तर के […]

एक्शन मोड में सीएम योगी: आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का सख्त आदेश, अफसर उतरेंगे जमीन पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की भारी बारिश और आकाशीय बिजली काल बनकर टूटी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर जनहानि, पशुहानि और संपत्ति के नुकसान की खबरें आ रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों को पूरी […]

मुज़फ्फ़रनगर में लगातार बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब,भड़के लोग,लगाए पालिकाध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ नारे, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

मुज़फ्फ़रनगर। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। इसी बीच थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित वार्ड-32 की जनकपुरी कॉलोनी में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव से परेशान कॉलोनीवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और राज्य […]

मुज़फ्फ़रनगर की ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का मुख्य आरोपी पहली बार बोला, कोर्ट में पेशी के दौरान कहा- “मुझे फंसाया गया”

मुज़फ्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव स्थित चर्चित कथित टॉर्चर फैक्ट्री मामले का मुख्य आरोपी अंकित बलियान पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया। गुरुवार को हरियाणा पुलिस उसे बी-वारंट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मुज़फ्फ़रनगर न्यायालय लेकर पहुंची। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अंकित ने खुद को […]

कांवड़ यात्रा से पहले फिर गरमाया ‘नेम प्लेट’ विवाद, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल बोले- नाम के भ्रम से नहीं होने देंगे आस्था से खिलवाड़

मुज़फ्फ़रनगर। आगामी कांवड़ यात्रा से पहले एक बार फिर ‘नेम प्लेट’ विवाद सुर्खियों में आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर नाम को लेकर भ्रम की स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का […]