रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया ‘अजियो ब्यूटी’, 1,500 से ज्यादा ब्रांड्स और 19 हजार पिन कोड तक डिलीवरी

मुंबई। अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ लॉन्च किया है। इस नए ब्यूटी डेस्टिनेशन पर ग्राहकों को 1,500 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे। अजियो ब्यूटी पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, […]
मुजफ्फरनगर में कांवड़ टच होने पर विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- गलतफहमी थी, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के बीच ज़िले के शाहपुर कस्बे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गाड़ी से कांवड़ टच होने के बाद एक स्थानीय व्यक्ति और शिवभक्त कांवड़िए के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में स्थानीय युवक कथित तौर पर कांवड़िए को […]
मऊ में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़,इनामी बदमाश ढेला राम के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और एक वांछित गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान इनामी आरोपी ढेला राम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती […]
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान और ओमान को हराया, महिला टीम भी अपराजेय

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को खेले गए एलीट पूल मुकाबलों में भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान ओमान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा। वहीं भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ […]
ईरान पर अमेरिका का लगातार 11वीं रात हमला, तेहरान में एयर डिफेंस सक्रिय; होर्मुज जलडमरूमध्य बना तनाव का केंद्र

तेहरान/वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सैन्य कमान सेंटकॉम (CENTCOM) के अनुसार, इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को खतरा […]
जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, बोले- छात्रों की बात सुने सरकार, आंदोलन राजनीति से रहे दूर

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से सीधे संवाद करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने […]
NEET विरोध प्रदर्शन के बीच फर्जी वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस बोली- “पत्थरबाजी के दावे झूठे”,अफवाह न फैलाने अपील

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्थरबाजी और पुलिस कार्रवाई से जुड़े दावों पर दिल्ली पुलिस ने अपना आधिकारिक पक्ष रखा है। पुलिस ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे कई वीडियो भ्रामक हैं और उनमें […]
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 142 सड़कें प्रभावित; कई जिलों में येलो अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों के लिए बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों और […]
अखिलेश यादव को देर रात दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, बोले- छात्रों पर अत्याचार हुआ, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए विपक्षी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने देर रात रिहा कर दिया। रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए छात्रों के साथ कथित अन्याय का […]
‘सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर तक सीमित’, अभिजीत दिपके बोले- उपद्रव करने वालों से हमारा कोई संबंध नहीं

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े विवादों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी ने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया था। पार्टी का कहना है कि दिल्ली के अन्य हिस्सों में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या एकत्र […]