मुजफ्फरनगर में बारिश में मोबाइल डूबने से रो पड़ा था विशाल, विधायक पंकज मलिक ने दिया नया फोन

मुजफ्फरनगर। मूसलाधार बारिश के दौरान शिव चौक पर जलभराव में करीब 45 हजार रुपये का मोबाइल फोन गंवाने वाले डिलीवरी बॉय विशाल की मदद के लिए चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक आगे आए। मोबाइल पानी में गिरने के बाद उसे तलाशते हुए विशाल के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। […]
कानपुर में गंगा का तेज बहाव बना चुनौती: चार दिन बाद भी दो मौसेरे भाइयों का सुराग नहीं, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के गुजारा गंगा घाट पर सोमवार को डूबे दो मौसेरे भाइयों का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को भी पुलिस और जल पुलिस की टीमें गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में जुटी रहीं। गंगा में तेज बहाव और […]
केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘वंदे मातरम्’ पर गांधी परिवार का रुख तुष्टीकरण की राजनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के राष्ट्रगीत के केवल दो छंद गाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ दिया। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया उसे […]
यूपी में जननी सुरक्षा योजना का दिख रहा बड़ा असर: संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्यु दर में आई भारी गिरावट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और प्रसव के दौरान मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए चल रही जननी सुरक्षा योजना का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। योगी सरकार की ओर से सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच […]
लखनऊ में खौफनाक वारदात: पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला राज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवेकखंड में एक युवक ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के […]
मीरजापुर में बारिश का कहर: कच्चे मकान और दीवार बनी काल, चार लोगों की मौत से गांवों में पसरा मातम

मीरजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए आफत बन गई है। मड़िहान थाना क्षेत्र में बुधवार रात अलग अलग स्थानों पर कच्चे मकान और दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार बारिश के […]
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर UP पुलिस का बड़ा प्रहार: 52 आरोपी गिरफ्तार, 12 मुकदमे दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच और कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, चाकू, ज्वलनशील लिक्विड और आपत्तिजनक पोस्टर समेत अन्य सामग्री बरामद […]
मायावती ने यूपी सरकार को घेरा: बोलीं- ‘स्कूलों में शिक्षक, शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक गायब’

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत की सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने देशभर में चल रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि जिन बच्चों के पढ़ने लिखने और खेलने के […]
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जिम में भीषण आग, पांच लोगों का रेस्क्यू, सीएफओ घायल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में गुरुवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ऐस सिटी के पास स्थित एक फिटनेस जिम की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते जिम के अंदर धुआं भर गया और वहां मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। […]
केदारनाथ यात्रा के अगले चरण की तैयारी तेज, मार्ग की मरम्मत के निर्देश, भीड़ नियंत्रण के लिए नई एसओपी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्षाकाल के दौरान यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं को हुए नुकसान की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। सितंबर में बारिश का दौर कम होने के […]