मुजफ्फरनगर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, 10 धार्मिक स्थलों पर लगाए बैनर

  मुजफ्फरनगर। ग्रामीण समाज विकास केंद्र एवं Just Right for Children (JRC) परियोजना के तहत सोमवार, 24 अगस्त 2026 को जनपद में बाल संरक्षण और बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों, बच्चों और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक […]

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन: 2026 में अब तक 51 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार, मलेशिया से दबोचे गए बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे

नई दिल्ली। विदेशों में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मलेशिया में पकड़े गए बंबीहा गैंग से कथित तौर पर जुड़े तीन वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। भारत पहुंचने के बाद तीनों को पुलिस हिरासत में सौंप […]

मछली दावत के आरोप पर अजय राय का पलटवार, बोले- सीएम योगी साबित कर दें तो दे दूंगा इस्तीफा

लखनऊ। अयोध्या में सावन के दौरान कथित मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर लगाए गए आरोपों के बाद अब अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि […]

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मछली की दावत और फिर राम-राम, कांग्रेस पर बरसे योगी, बोले बेशर्मी की भी एक सीमा होती है

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं, बाहर निकलकर मछली की दावत उड़ाते हैं और फिर राम-राम चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि […]

इंडोनेशिया में वन्यजीव संरक्षण की नई पहल, वनतारा और सरकार के बीच बड़ी साझेदारी

जकार्ता। भारत के वन्यजीव संरक्षण संगठन वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत इंडोनेशिया में 10 मोबाइल पशु अस्पताल शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडोनेशिया के प्रसिद्ध […]

गांव के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना मकसद – सतवीर त्यागी

मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांव सिखैड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय में रविवार को समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट एवं न्यूबर्ग औद्योगिक समूह की संयुक्त पहल ‘स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने किया। कैंप में 380 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच […]

हरियाणा में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी ने की पति की हत्या, शव के टुकड़े कर छत से कूदी,तीन चाकू बरामद,जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला पर अपने पति की हत्या करने और उसके शव के साथ बेहद क्रूरता करने का आरोप लगा है। घटना के बाद महिला मकान मालिक के सामने कथित तौर पर छत से नीचे कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे […]

राहुल गांधी के मनुस्मृति बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- संविधान की शपथ लेकर परंपरा और विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में देश को उनसे बहुत अधिक अपेक्षा नहीं है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के पद […]

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, 24 आईफोन बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चोरी और सेंधमारी की दो अलग-अलग घटनाओं में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, देसी पिस्तौल, चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार और 24 आईफोन बरामद किए हैं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हुई कार्रवाई में पुलिस ने घरों में चोरी […]

नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर, 14 मरीज मिलने से हड़कंप

नोएडा। बदलते मौसम के बीच नोएडा में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 14 मरीज सामने आ चुके हैं। बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में […]