Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, 10 धार्मिक स्थलों पर लगाए बैनर

मुजफ्फरनगर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, 10 धार्मिक स्थलों पर लगाए बैनर

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण समाज विकास केंद्र एवं Just Right for Children (JRC) परियोजना के तहत सोमवार, 24 अगस्त 2026 को जनपद में बाल संरक्षण और बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों, बच्चों और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

10 मंदिर-मस्जिदों पर लगाए जागरूकता बैनर

अभियान के तहत शाहपुर और खतौली क्षेत्र की सीमा में आने वाले पुरबालियान, बोपड़ा, नवाला और भैंसी गांवों के 10 मंदिरों और मस्जिदों पर बाल विवाह निषेध संबंधी जागरूकता बैनर लगाए गए। इस दौरान संबंधित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

500 ड्रॉपआउट बच्चों की सूची प्राप्त

अभियान के दौरान विद्यालयों से दोबारा जोड़े गए 500 ड्रॉपआउट बच्चों की सूची भी प्राप्त की गई। इसके अलावा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों और उनके अभिभावकों से 25 वचन पत्र भरवाए गए।

वहीं, पुरबालियान के ग्राम प्रधान की ओर से ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षा से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, बाल विवाह की रोकथाम करना और बच्चों व उनके परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

ALSO READ THIS :  ज्वाइनिंग के बदले महिला टीचर से जिस्म की डिमांड: वैदिक पुत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज का 75 साल का ‘ठरकी’ प्रबंधक गिरफ्तार, पीड़िता ने रिकॉर्ड की पूरी करतूत

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें