नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से मुक्ति की कामना करेंगे। संकष्टी चतुर्थी के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंद्रोदय का समय जानना जरूरी है।
तिथि और चंद्रोदय का समय
पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 8 मिनट पर होगा। चंद्रोदय शाम 7 बजकर 58 मिनट पर होगा। श्रद्धालु चंद्र दर्शन और पूजा के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का भी महत्व
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की आराधना के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य कर सकते हैं।
शुभ मुहूर्त और राहुकाल
शुक्रवार को शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 10 बजकर 26 मिनट से 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक और यमगण्ड काल दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
नक्षत्र, योग और करण
पंचांग के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा। शुभ योग रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। विष्टि करण सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, इसके बाद करण में परिवर्तन होगा।
दिशाशूल और ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे।

