Home » उत्तर प्रदेश » बागपत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बैठक, 50 महिलाओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

बागपत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बैठक, 50 महिलाओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

बागपत। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार, 25 नवंबर 2026 को ग्राम अंगदपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (JRC) एवं सहयोगी संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। बैठक में लगभग 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से अनमोल गुप्ता ने किया। बैठक में समूह सखी श्रीमती अनीता, स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान आगामी 27 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। विशेषकर किशोरियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में गर्भधारण से मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही लड़कियों के आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के अवसर भी प्रभावित होते हैं।

महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम में समुदाय की भूमिका और सामूहिक प्रयासों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उनसे अपने परिवारों, पड़ोस और गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा किसी भी संभावित बाल विवाह की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की गई।

ALSO READ THIS :  ग्रामीणों की जागरूकता और सामूहिक प्रयास से मिली सफलता - मेहरचंद

1098 और 112 हेल्पलाइन की दी जानकारी

बैठक में किसी भी बच्चे के साथ होने वाली परेशानी, बाल अधिकारों के उल्लंघन या बाल विवाह की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 112 की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी संभावित बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित किया जा सके।

महिलाओं ने ली बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगी और न ही अपने आसपास बाल विवाह होने देंगी। साथ ही अपने परिवारों और समुदाय में लोगों को जागरूक करेंगी तथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता देंगी।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने और अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

प्रमुख संदेश

बाल विवाह को रोकना है, बच्चों का भविष्य संवारना है।

बेटी को पढ़ने दो, आगे बढ़ने दो।

न बाल विवाह करेंगे, न बाल विवाह होने देंगे।

हमारा लक्ष्य – बाल विवाह मुक्त भारत, सुरक्षित बचपन, शिक्षित समाज और सशक्त भविष्य।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें