Home » विविध इंडिया » दिल्ली के सोनिया विहार में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार दो हमलावरों ने मनीष यादव को गोलियों से भूना, मौत

दिल्ली के सोनिया विहार में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार दो हमलावरों ने मनीष यादव को गोलियों से भूना, मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात की है, जब हेलमेट पहने दो हमलावरों ने 34 वर्षीय मनीष यादव पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

मंगलवार रात करीब 9:13 बजे हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:13 बजे सोनिया विहार थाने को फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि सर्विस रोड, 4.5 पुश्ता निवासी मनीष यादव पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई थी। दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मनीष को उनके परिजन सिविल लाइंस स्थित एम्स के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सोनिया विहार थाने में एफआईआर संख्या 249/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27 में मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।

ALSO READ THIS :  जंतर-मंतर मारपीट कांड फिर गरमाया! संजय आजाद के लिए थाने पहुंचे CJP नेता, सौरव दास बोले-2800 अपराधियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई

दिल्ली में हाल के दिनों में फायरिंग की एक और घटना

इससे पहले 5 अक्टूबर को दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोग भीखम सिंह कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस को जावेद नाम का व्यक्ति गोली लगने और चाकू से हमला किए जाने के कारण गंभीर रूप से घायल मिला था। इस घटना में उसकी चाची भी घायल हुई थीं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

पुलिस के अनुसार, जावेद वर्ष 2025 के एक हत्या के मामले में आरोपी है। जांच के दौरान पुलिस ने आशंका जताई थी कि उस पर हमला पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए किया गया हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया था।

सोनिया विहार हत्याकांड की जांच जारी

सोनिया विहार में मनीष यादव की हत्या के मामले में पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें