Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » अखिलेश यादव का यूपी की सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं होगा: संजीव बालियान

अखिलेश यादव का यूपी की सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं होगा: संजीव बालियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता संजीव बालियान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की सत्ता में दोबारा आने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन, विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति और भाजपा की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।

सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर कसा तंज

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर संजीव बालियान ने कहा कि यह दोनों दलों का आपसी मामला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव से पहले ही दोनों पार्टियों के बीच इतनी तकरार है, तो जनता समझ सकती है कि चुनाव के बाद क्या स्थिति होगी।

सपा सरकार के पुराने कार्यकाल का किया जिक्र

भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर समाजवादी पार्टी फिर कभी सत्ता में आती है, तो उसके शासन में वैसी ही स्थितियां दोबारा पैदा हो सकती हैं, जैसी पहले देखने को मिली थीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सत्ता में लौटने का सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा।

बालियान ने सपा के 2012 से 2017 तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि यह इतना पुराना नहीं है कि उत्तर प्रदेश की जनता उसे भूल गई हो। उनके मुताबिक, 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव आया है और इसी बदलाव के चलते लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर आरोप

ALSO READ THIS :  मेरठ का 'सांप कांड': पति की हत्या के आरोप में जेल पहुंची पत्नी, बेटे को याद कर रोती रही,भाई बोला- मर गई

संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया और संविधान खत्म होने जैसी बातें फैलाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की अपनी परिस्थितियां और चुनौतियां होती हैं। उनके अनुसार, सपा और कांग्रेस जातियों के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश करेंगी, जिससे जनता को बचाना होगा।

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन पर क्या बोले?

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने खुद को साबित किया है और लोकसभा चुनाव अपने दम पर जीते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह विधानसभा का चुनाव है और समय बताएगा कि कौन कितनी सीटों पर प्रभावी साबित होता है।

आजम खान के बयान पर भी ली चुटकी

जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खान की ओर से ओवैसी को लेकर दिए गए बयान पर संजीव बालियान ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “सारे मुसलमानों का टेंडर यूपी में उनके पास है, कोई और मुसलमान आता है तो उन्हें परेशानी होती है।”

राम मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को बताया भावनात्मक मुद्दा

चुनाव के दौरान मंदिरों को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर बालियान ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर और मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि राजनीति से जुड़े मुद्दे नहीं, बल्कि भावनात्मक मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह राजनीति का मुद्दा होता तो भाजपा अयोध्या सीट नहीं हारती।

भाजपा की चुनावी तैयारियों पर कही यह बात

ALSO READ THIS :  पीएम मोदी ने विवादित टिप्पणी करने वाले युवाओं को किया माफ, बोले- ‘गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही राह दिखाना हमारा काम’

2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों का जिक्र करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। उसका संगठन पूरे साल सक्रिय रहता है और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर एक व्यवस्थित प्रणाली है और भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें