Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ‘बेटी होने की खबर मिलते ही बदल गया ससुराल का रवैया’: धारदार हथियार से वार, पुलिस ने दौड़कर एक पकड़ा

मुज़फ़्फ़रनगर में ‘बेटी होने की खबर मिलते ही बदल गया ससुराल का रवैया’: धारदार हथियार से वार, पुलिस ने दौड़कर एक पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में बेटे के बजाए बेटी को जन्म देने की वजह से विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश, घर से निकालने और पति द्वारा फोन पर तीन बार ‘तलाक’ कहने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की शुरुआत विवाहिता के पिता रईस की शिकायत से सामने आई। रईस ने बताया कि उनकी बेटी मिजाज का निकाह 2 जनवरी 2022 को ककरौली निवासी शाहनवार पुत्र असलम के साथ हुआ था। तहरीर के मुताबिक, विवाहिता की पहले से एक बेटी है और बेटी को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नाराज रहते थे।

रईस की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान विवाहिता को उसकी सास और ननदें मुज़फ़्फ़रनगर स्थित वशिष्ठ हॉस्पिटल लेकर गईं। शिकायतकर्ता का दावा है कि वहां कथित रूप से लिंग जांच कराई गई और लड़की होने की जानकारी दी गई। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने और विवाहिता के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

25 अगस्त को विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। पिता का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों की नाराजगी और बढ़ गई। शिकायत में सास, ननदों, देवरों और ससुर समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि इस संबंध में करीब पांच दिन पहले भी ककरौली थाने में शिकायत दी गई थी।

ALSO READ THIS :  सरदार पटेल की 150वीं जयंती: हनुमत मंडल ने की बैठक, राष्ट्र एकता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

इसके बाद रविवार को फिर विवाद हुआ। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मिज़ाज़ के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई और धारदार हथियार से वार किया गया। चेहरे पर चोट लगने और हाल में हुए बड़े ऑपरेशन के टांके खुल जाने का भी दावा किया गया है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सामने आए लाइव वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के पीछे दौड़ते और उसे पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की मौके पर कार्रवाई को लेकर सामने आई इस तस्वीर से यह साफ है कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कम से कम एक व्यक्ति को पकड़कर अपने साथ ले गई।

तहरीर में विवाहिता को घर से बाहर निकालने और मकान पर ताला लगाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाहिता अपनी नवजात बेटी के साथ घर के बाहर बैठने को मजबूर हुई। परिवार ने दोनों की सुरक्षा की मांग की है।

मामले में विवाहिता के पति शाहनवार पर फोन पर तीन बार ‘तलाक’ कहने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, घटना के दौरान विवाहिता के रिश्तेदार अमीर आलम के साथ भी मारपीट किए जाने का दावा किया गया है। उनके हाथ में डंडा लगने से चोट आने की बात कहते हुए चिकित्सीय परीक्षण की मांग की गई है।

इस पूरे मामले में वशिष्ठ हॉस्पिटल में कथित लिंग जांच का आरोप भी बेहद गंभीर है। शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी जांच कराने की मांग की है। इस आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  बारिश से सुधरी हवा फिर हुई खराब! मुजफ्फरनगर की फैक्ट्रियों से निकलते काले धुएं के वीडियो वायरल, प्रदूषण पर उठे सवाल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें