Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हाथापाई की जद में आए दो पुलिसकर्मी: मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, हिरासत में लिए 3 लोग

मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हाथापाई की जद में आए दो पुलिसकर्मी: मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, हिरासत में लिए 3 लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। रात करीब 12 बजे हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं ने भी जमकर मोर्चा संभाला।

सूचना मिलने पर रामलीला टिल्ला चौकी से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराने का प्रयास किया। बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते रहे। बीच-बचाव के दौरान दो पुलिसकर्मी भी हाथापाई की जद में आ गए।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। इसके बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। मेडिकल कराने के बाद तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया था।

ALSO READ THIS :  सांसद चंदन चौहान की रोहाना कलां को बड़ी सौगात: आज से दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज, धूमधाम से हुआ स्वागत, लोको पायलट को किया सम्मानित
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें