Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में गणेश चतुर्थी पर गणपति धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: मोदक-लड्डुओं का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि, दिनभर गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे

मुजफ्फरनगर में गणेश चतुर्थी पर गणपति धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: मोदक-लड्डुओं का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि, दिनभर गूंजते रहे गणपति बप्पा के जयकारे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मुज़फ़्फ़रनगर के गणपति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए भक्त पहुंचने लगे। अपराह्न करीब 4 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती रही।

गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

पर्व के दौरान गणपति धाम मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। भक्तों ने भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, DM उमेश मिश्रा, गौरव स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, कुशपुरी, विकल्प जैन, ममता अग्रवाल, रजत गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग भी गणपति धाम पहुंचे।

मंदिर में सुबह से शुरू हुई श्रद्धालुओं की आवाजाही दिनभर जारी रही। पर्व के चलते गणपति धाम परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति धाम में उमड़ी भीड़ ने शहर में पर्व को लेकर लोगों की आस्था और उत्साह की झलक भी दिखाई।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: कच्चे मकान में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट! मां-बेटा उज्जैन में होने से बची जान
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें