Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » SDM की गाड़ी में रील बनाना पड़ा भारी: VIDEO वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार, अब हाथ जोड़कर मांग रहा माफी

SDM की गाड़ी में रील बनाना पड़ा भारी: VIDEO वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार, अब हाथ जोड़कर मांग रहा माफी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना में एसडीएम की बताई जा रही सरकारी गाड़ी में बैठकर हूटर बजाते हुए रील बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद बुढ़ाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 10 बजे समीर नाम के युवक को गिरफ्तार किया और उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।

मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें कुछ युवक बुढ़ाना एसडीएम की बताई जा रही सरकारी गाड़ी में बैठे नजर आए थे। वीडियो में गाड़ी के फ्रंट शीशे पर SDM लिखा दिखाई दे रहा था और हूटर बजने का दृश्य भी नजर आया था। युवकों द्वारा गाड़ी में बैठकर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी।

बताया गया था कि वायरल वीडियो मेरठ-करनाल हाईवे का है और करीब एक महीने पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी वाहन के इस्तेमाल और उसमें बैठकर रील बनाए जाने को लेकर सवाल उठे थे। यह भी चर्चा थी कि आखिर सरकारी वाहन युवकों तक कैसे पहुंचा और उन्हें उसमें बैठकर रील बनाने की अनुमति किसने दी।

वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों को बुढ़ाना एसडीएम के पूर्व ड्राइवर साजिद के परिवार से जुड़ा बताया गया था। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवकों की पहचान और उस समय सरकारी वाहन के इस्तेमाल की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई थी।

The X India ने इस मामले को 12 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार रात बुढ़ाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई और समीर को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में उसका चालान किया गया।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: भारत मेटल वर्क्स पर विभाग का छापा, भारी अनियमितताएं मिलने पर फैक्ट्री सील

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई समीर के खिलाफ की गई है। वहीं सरकारी वाहन उस समय किसके पास था और युवकों को वाहन का इस्तेमाल करने की अनुमति किस परिस्थिति में मिली, यह सवाल अब भी जांच का विषय है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें