Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई को CCTNS और बीट ड्यूटी की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई को CCTNS और बीट ड्यूटी की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। SSP संजय कुमार वर्मा ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे आदेश जारी कर जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात 43 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण एवं नई तैनाती की है। आदेश में पुलिसकर्मियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के मुताबिक, कोतवाली नगर में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सीसी थाना कोतवाली नगर में भेजा गया है। वहीं थाना खालापार के चार पुलिसकर्मियों को सीसी थाना खालापार में तैनाती दी गई है। नई मंडी थाने से पांच पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस नई मंडी की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें महिला आरक्षी सुरभि और महिला आरक्षी अफसाना भी शामिल हैं।

थाना बुढ़ाना से दो पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस बुढ़ाना भेजा गया है, जबकि थाना छपार से आरक्षी दीपक कुमार को सीसीटीएनएस छपार में तैनाती दी गई है। थाना जानसठ के दो पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस जानसठ भेजा गया है। इसी तरह मीरापुर थाने से चार पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस मीरापुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में थाना रामराज से महिला आरक्षी अंजलि और आरक्षी प्रशांत कुमार को सीसीटीएनएस शाहपुर भेजे जाने का उल्लेख है। थाना रतनपुरी से महिला आरक्षी राजीना, आरक्षी अंकुर रावत और आरक्षी आकाश कुमार को सीसीटीएनएस रतनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं थाना भोपा की महिला आरक्षी नेहा कुमारी को कोर्ट पैरोकार भोपा की जिम्मेदारी दी गई है।

कुछ पुलिसकर्मियों को बीट ड्यूटी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीसी थाना खतौली से आरक्षी राहुल को थाना खतौली बीट, थाना सिखेड़ा से आरक्षी भूपेंद्र पाल को थाना सिखेड़ा बीट और एएसपी/सम्बद्ध बुढ़ाना से मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार को थाना बुढ़ाना बीट में भेजा गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर का रिश्वतखोर लेखपाल अरेस्ट! 20 हजार का टोकन अमाउंट लेते एंटी करप्शन ने धरा राजन शर्मा

इसके अलावा थाना शाहपुर, थाना फुगाना, थाना भोपा, थाना मीरापुर, थाना तितावी, थाना ककरौली और थाना मंसूरपुर समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों से तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

SSP के आदेश के बाद अब संबंधित पुलिसकर्मी अपनी नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालेंगे। सूची में अधिकांश स्थानांतरण थानों से CCTNS, बीट और अन्य निर्धारित जिम्मेदारियों की ओर किए गए हैं।

यहां देखें सूची-

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें