Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » खालापार में पटाखे छोड़ने वाली बुलेट का आतंक, VIDEO वायरल: बाइक सवार युवकों का VIDEO वायरल, सड़क पर बुलेट से पटाखे छोड़ते आए नजर

खालापार में पटाखे छोड़ने वाली बुलेट का आतंक, VIDEO वायरल: बाइक सवार युवकों का VIDEO वायरल, सड़क पर बुलेट से पटाखे छोड़ते आए नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खालापार थाना क्षेत्र से बुलेट बाइक सवार युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुलेट बाइक सड़क पर चलती दिखाई दे रही है और बाइक से तेज आवाज के साथ पटाखे जैसी आवाज के साथ चमक निकलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे बाइक से पटाखे छोड़ने का वीडियो बताया जा रहा है।

वीडियो में खालापार की सड़को पर बाइक सवार दो युवक सड़क पर आगे बढ़ते दिखाई देते है। इसी दौरान बाइक के पिछले हिस्से से तेज आवाज के साथ चमक और धुआं जैसा दिखाई देता है। आसपास सड़क पर अन्य वाहन भी नजर आ रहे हैं। इस बुलेट के पीछे पीछे चले थे दूसरे बाइक सवार इस पूरी हरक़त को अपने मोबाइल के कैमरे में कैप्चर कर लेते है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को खालापार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे बाइक सवार कौन है और बाइक से वास्तव में पटाखे छोड़े जा रहे थे या किसी अन्य वजह से तेज आवाज और चमक दिखाई दे रही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो पुलिस द्वारा बाइक सवारों की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा सकती है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर ही मामला सामने आया है। वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में नशे में धुत युवकों की कार ने मचाई तबाही, VIDEO: मंदिर के बाहर विद्युत पोल और वाटर कूलर में मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति प्रभावित
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें