Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » रोहन राठी हत्याकांड के आरोपी जीजा–साले मुठभेड़ में घायल: बदमाश समझकर पहले कार से मारी थी टक्कर, बाद में उतारा था मौत के घाट

रोहन राठी हत्याकांड के आरोपी जीजा–साले मुठभेड़ में घायल: बदमाश समझकर पहले कार से मारी थी टक्कर, बाद में उतारा था मौत के घाट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र में प्रधान पुत्र रोहन राठी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। हत्या के आरोपी नाजिम और उसके साले शाहवेज को पुरकाजी पुलिस ने शुक्रवार अल सुबह करीब 4 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ थाना पुरकाजी क्षेत्र में भसानी पुल के नीचे हुई।

पुलिस के मुताबिक, रोहन राठी जन्मदिन की पार्टी से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान कार सवार नाजिम ने कथित तौर पर उसे किसी बदमाश का साथी समझकर कार से टक्कर मार दी। इसके बाद नाजिम अपने साले शाहवेज के साथ दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि दोनों को डर था कि घटना का भेद खुल जाएगा। इसी वजह से दोनों ने रोहन की हत्या कर दी।

CO सदर सुनील कुमार के अनुसार, मामले की जांच के दौरान नाजिम और शाहवेज की भूमिका सामने आई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को पुरकाजी क्षेत्र में भसानी पुल के नीचे पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक रोहन राठी की बाइक, घड़ी और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई कार और दोनों आरोपियों से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रधान पुत्र की हत्या के मामले में घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: यति नरसिंहानंद गिरी ने फिर उगला ज़हर! कहा, “मुस्लिमों से हिंदूओं को ख़तरा, तालिबान और ISIS जैसे गिरोह बनाओ और बड़े हथियार रखों"
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें