Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में हादसे के बाद पुलिस से भिड़ा परिवार, VIDEO वायरल: झांसी की रानी चौक पर कार ने बुलेट सवार परिवार को मारी थी टक्कर; पीड़ित बोले- नशे में थे कार सवार, पुलिस ने जाने दिया

मुज़फ़्फ़रनगर में हादसे के बाद पुलिस से भिड़ा परिवार, VIDEO वायरल: झांसी की रानी चौक पर कार ने बुलेट सवार परिवार को मारी थी टक्कर; पीड़ित बोले- नशे में थे कार सवार, पुलिस ने जाने दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। झांसी की रानी चौक पर सड़क हादसे के बाद पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच हुई बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुलेट सवार परिवार पुलिसकर्मियों के सामने अपनी आपबीती बताते और कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहा है। परिवार पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहा है।

परिवार के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे विनीत वर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बुलेट से मार्केट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि विनीत के हाथ में चोट आई। परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए।

वायरल वीडियो में हादसे के बाद का माहौल नजर आ रहा है। परिवार पुलिसकर्मियों से घटना को लेकर बहस करता दिखाई देता है और अपनी परेशानी बताते हुए कार्रवाई की मांग करता है। परिवार का आरोप है कि कार सवार शराब के नशे में थे और टक्कर के बाद उनके साथ बदसलूकी भी की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौजूद थी, लेकिन कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें वहां से जाने दिया गया। इसी बात को लेकर परिवार की पुलिसकर्मियों से बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

परिवार ने सिविल लाइन पुलिस से कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ALSO READ THIS :  गुरु नानक जयंती पर मुजफ्फरनगर में रक्तदान शिविर: 80 रक्तवीरों ने किया दान, पहली बार महिलाओं की भारी भागीदारी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें