Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » अब मुज़फ़्फ़रनगर में ही होगी कैंसर की कीमोथेरेपी: दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल बीएलके-मैक्स ने शुरू की ऑन्कोलॉजी सुविधा

अब मुज़फ़्फ़रनगर में ही होगी कैंसर की कीमोथेरेपी: दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल बीएलके-मैक्स ने शुरू की ऑन्कोलॉजी सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी और राहतभरी शुरुआत हुई है। अब मरीजों को कीमोथेरेपी और कैंसर विशेषज्ञों की सलाह के लिए दिल्ली या बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जनपद में पहली बार किसी हॉस्पिटल में कैंसर की कीमोथेरेपी सुविधा शुरू होने जा रही है।


नई दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शांति मदन हॉस्पिटल, मुज़फ़्फ़रनगर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब कैंसर मरीजों को उनके ही शहर में विशेषज्ञ परामर्श, फॉलोअप और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


इस सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मुकेश पाटेकर और शांति मदन हॉस्पिटल के ओनर डॉ. सहज गर्ग की मौजूदगी में किया गया।


जानकारी के अनुसार, डॉ. मुकेश पाटेकर प्रत्येक महीने के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शांति मदन हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीजों को कैंसर संबंधी प्राथमिक परामर्श, जांच, फॉलोअप और कीमोथेरेपी से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।


विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर के इलाज में समय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई मरीज केवल इसलिए गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं क्योंकि उन्हें समय पर विशेषज्ञ इलाज नहीं मिल पाता। अब मुज़फ़्फ़रनगर में यह सुविधा शुरू होने से स्थानीय मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


डॉ. मुकेश पाटेकर ने बताया कि शुरुआती अवस्था में कैंसर का पता चलने पर इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बीएलके-मैक्स में मरीजों को प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

ALSO READ THIS :  अब मुज़फ़्फ़रनगर में ही होगी कैंसर की कीमोथेरेपी: दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल बीएलके-मैक्स ने शुरू की ऑन्कोलॉजी सुविधा


वहीं शांति मदन हॉस्पिटल के ओनर डॉ. सहज गर्ग ने कहा कि यह सहयोग मुज़फ़्फ़रनगर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार कीमोथेरेपी सुविधा शुरू होना जनपद के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें