Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » शुकतीर्थ में 8 साल से बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, गारे-जलभराव से श्रद्धालु और स्कूली बच्चे परेशान

शुकतीर्थ में 8 साल से बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, गारे-जलभराव से श्रद्धालु और स्कूली बच्चे परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp

शुकतीर्थ। क्षेत्र में करीब आठ वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क पर गारा, कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर रोष जताया। संगठन के सदस्यों ने शासन-प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की।

यह सड़क गंगा घाट से नीचे उतरकर अनसूया धाम के सामने से होते हुए रामगिरी आश्रम के सामने से गुरुद्वारा रोड स्थित शिव धाम तक जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क लंबे समय से बदहाल है और जगह-जगह गारा, कीचड़ तथा गंदा पानी जमा रहता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। कीचड़ और पानी के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह रास्ता परिक्रमा मार्ग का भी हिस्सा है। जलभराव के कारण कई बार श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से परिक्रमा करानी पड़ती है। संगठन ने मांग की कि सड़क का स्थायी निर्माण कराने के साथ पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर संबंधित विभाग को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होने से क्षेत्र के लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

ALSO READ THIS :  एक बाइक पर 5 सवारी, पानीपत खटीमा मार्ग का VIDEO वायरल: हाईवे पर मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा का वीडियो; पुलिस ने चालान किया

मौके पर हरप्रीत सिंह, संदीप सैनी, सोनू बावराज, अंकित सैन, सोनू सैनी, रामगिरी महाराज, काली गाय वाले, बख्तावर सिंह, करोड़ी मल चक्की वाले, राकेश शर्मा, टिंकू शर्मा, शुभम कौशिक, सतपाल, रामकुमार, गौरव, काला और टीटू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें