Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » राजस्व विभाग में ठेकेदार का हंगामा, कपड़े–जूते उतर RA बाबू पर फेंके: 55 लाख की हैसियत प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार की लोकवाणी रसीद कटवाने को लेकर विवाद

राजस्व विभाग में ठेकेदार का हंगामा, कपड़े–जूते उतर RA बाबू पर फेंके: 55 लाख की हैसियत प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार की लोकवाणी रसीद कटवाने को लेकर विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में राजस्व विभाग के दफ्तर में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने जमकर हंगामा किया। 55 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि ठेकेदार ने RA बाबू कुलदीप कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। विरोध जताते हुए उसने अपने कपड़े और जूते उतारकर बाबू की ओर फेंक दिए। इसके बाद कार्यालय में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

ठेकेदार का आरोप है कि उससे रिश्वत मांगी गई और रकम नहीं देने पर उसकी फाइल रोक दी गई। इसी बात को लेकर वह राजस्व विभाग के कार्यालय पहुंचा और अपना विरोध जताने लगा। विवाद के दौरान उसने 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद को भी रिश्वतखोरी से जोड़कर सवाल उठाए।

वहीं, RA बाबू कुलदीप कुमार ने ठेकेदार के सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि 55 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण पत्र के लिए नियमानुसार 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटनी थी। ठेकेदार रसीद कटवाने के बजाय बिना रसीद के ही हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

फिलहाल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच राजस्व विभाग के कार्यालय में हुए इस हंगामे ने लोकवाणी रसीद और हैसियत प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिश्वत मांगने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ALSO READ THIS :  खेल से कला तक मुज़फ़्फ़रनगर की बेटियों का जलवा: भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार; लक्षी का SGFI के लिए चयन, अनन्या और अक्षिता राज्य स्तर पर जाएंगी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार आयोजित होगा यूपी पेडिकॉन: जुटेंगे 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ, 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस; दुर्लभ बीमारियों, आधुनिक उपचार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पर होगा मंथन

ज़रूर पढ़ें