Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, CEC को हटाने की मांग: मुज़फ़्फ़रनगर में अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, CEC को हटाने की मांग: मुज़फ़्फ़रनगर में अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। दोपहर करीब 2 बजे अंबेडकर प्रतिमा के सामने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल और पूर्व शहर अध्यक्ष महफूज राना के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में नारेबाजी की।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के जरिए बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और इससे लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

मुज़फ़्फ़रनगर का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों का देशभर में विरोध तेज है। विपक्षी दल SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: इंजीनियर के घर से 20 लाख रुपये और जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कार्यक्रम में जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, बिनोद धीमान, नरेश भारती, प्रदीप जैन, रिजवान सिद्दीकी, सुरैया मुस्कुराना, राजेश कुमार, राधेश पप्पू, जुबैद अली, ममनून अंसारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें