Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » The X India की खबर का असर: जौली रोड की धंसी सड़क पर जागा PWD, तड़के पहुंची टीम ने की ‘मरहम–पट्टी’

The X India की खबर का असर: जौली रोड की धंसी सड़क पर जागा PWD, तड़के पहुंची टीम ने की ‘मरहम–पट्टी’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। ‘The X India’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जौली रोड पर लगातार धंस रही और हादसों को दावत दे रही सड़क को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग (PWD) की नींद खुल गई।

शुक्रवार अल सुबह विभाग की टीम मौके पर पहुंची और धंसी हुई सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। सुबह करीब आठ बजे The X India की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सड़क के धंसे हिस्से को रोड़ी, पत्थर के टुकड़ों और मिट्टी के मिश्रण से भर दिया गया है।

गौरतलब है कि The X India ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर बताया था कि भंडूर पुलिस चौकी से करीब दो किलोमीटर पहले सड़क लगातार धंस रही है। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए थे तथा सड़क में बनी गहरी धंसान के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन हादसों का शिकार हो चुके थे।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद PWD विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था।

खबर सामने आने के बाद विभाग ने बिना देर किए मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। फिलहाल सड़क पर भराव कर आवागमन सुचारु कर दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली है।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। यदि सड़क की तकनीकी जांच कर स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान दोबारा धंसान होने की आशंका बनी रहेगी।

लोगों ने मांग की है कि विभाग अब केवल खानापूर्ति न करे, बल्कि सड़क का स्थायी निर्माण कर भविष्य के हादसों को भी रोके।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में बच्चों की कहासुनी पर बड़ों में खूनी संघर्ष: बीच सड़क खूब चले लाठी-डंडे और जमकर हुआ पथराव, CCTV में कैद वायरल

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें