Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बारिश भी नहीं रोक पाई किसानों के पांव: बारिश के बीच जीआईसी मैदान में किसान मजदूर अधिकार महापंचायत, फसलों का लाभकारी मूल्य, गन्ना भुगतान और कर्ज माफी समेत कई मांगें उठाईं

मुजफ्फरनगर में बारिश भी नहीं रोक पाई किसानों के पांव: बारिश के बीच जीआईसी मैदान में किसान मजदूर अधिकार महापंचायत, फसलों का लाभकारी मूल्य, गन्ना भुगतान और कर्ज माफी समेत कई मांगें उठाईं

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश भी किसानों का हौसला नहीं डिगा सकी। किसान मजदूर संगठन की किसान मजदूर अधिकार महापंचायत में शामिल होने के लिए हजारों किसान ट्रैक्टरों, बसों और निजी वाहनों से जीआईसी मैदान पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे महापंचायत शुरू होनी थी, लेकिन एक बजे तक भी बारिश की वजह से एक हजार भी किसान नहीं पहुंच सके थे। हालांकि धीरे धीरे किसानों की संख्या बढ़ती चली गई और 4 बजे तक कई हजार किसान GIC मैदान में जा पहुंचे। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जीआईसी मैदान से कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।

महापंचायत में किसानों की आर्थिक स्थिति, खेती की बढ़ती लागत और फसलों के उचित दाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने मांग की कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और छोटे व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और किसान आय आयोग के गठन की मांग भी रखी गई।

किसानों ने डीजल, बिजली और खाद की बढ़ती लागत पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि खेती में लगातार बढ़ते खर्च के बीच किसानों को राहत मिलनी चाहिए। आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी महापंचायत में रखी गई।

महापंचायत में खेतिहर मजदूरों के मुद्दे भी उठाए गए। संगठन ने मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने तथा भूमि अधिग्रहण के मामलों में उचित मुआवजा देने की मांग की।

ALSO READ THIS :  एक हफ्ते का आखिरी अल्टीमेटम! प्रदूषण और फर्जी मुकदमों पर किसान-मजदूर संगठन का ऐलान, 'मुजफ्फरनगर की सीमाएं होंगी सील!'
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें