मुजफ्फरनगर में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर जागरूकता, बच्चों को बताए हाथ धोने के फायदे

मुजफ्फरनगर। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस) पर बृहस्पतिवार को “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गनिर्देशन में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू (KENVUE) के सहयोग से आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके माध्यम से हाथों की स्वच्छता के बारे […]

BOSS Scam से मुजफ्फरनगर के व्यापारी को ₹2 करोड़ की चपत, साइबर टीम ने ₹1.24 करोड़ कराए वापस

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में साइबर ठगों ने कंपनी के मालिक की पहचान का इस्तेमाल कर व्यापारी से 2 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने कंपनी के अकाउंटेंट के कंप्यूटर में मालवेयर डालकर WhatsApp अकाउंट पर कब्जा किया और मालिक बनकर उससे बातचीत की। इसके बाद अकाउंटेंट को झांसे में लेकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा […]

मुजफ्फरनगर में बारिश भी नहीं रोक पाई किसानों के पांव: बारिश के बीच जीआईसी मैदान में किसान मजदूर अधिकार महापंचायत, फसलों का लाभकारी मूल्य, गन्ना भुगतान और कर्ज माफी समेत कई मांगें उठाईं

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश भी किसानों का हौसला नहीं डिगा सकी। किसान मजदूर संगठन की किसान मजदूर अधिकार महापंचायत में शामिल होने के लिए हजारों किसान ट्रैक्टरों, बसों और निजी वाहनों से जीआईसी मैदान पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे महापंचायत शुरू होनी थी, लेकिन एक बजे तक […]

वेब सीरीज ‘फर्ज़ी’ देखकर छाप डाले लाखों के नकली नोट: मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने धर दबोचे 3 शातिर, 5.26 लाख रुपये से ज्यादा की जाली करंसी बरामद,

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बुढ़ाना पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 5 लाख 26 हजार 500 रुपये की जाली करंसी बरामद की गई है। पुलिस को दिल्ली स्थित आरोपी के […]

लद्दाख में 3,350 करोड़ की परियोजनाएं शुरू, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट और सड़क का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के लिए गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस […]

‘कानून-व्यवस्था ध्वस्त, सीएम को सिर्फ अपनी पहचान की चिंता’, योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कानून व्यवस्था ध्वस्त है, हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, उसकी चिंता मुख्यमंत्री को नहीं है। वे सिर्फ इस चिंता में हैं कि उनकी पहचान खत्म न हो। मुख्यमंत्री योगी […]

सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- कोई दबाव में नहीं ला सकता, विपक्ष के मार्च पर नोटिस जारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के विरोध मार्च के बाद अदालत परिसर और उसके आसपास राजनीतिक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश तय करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि कोई भी […]

मुजफ्फरनगर में सनसनी: राष्ट्रीय बजरंगी सेना अध्यक्ष सुमित बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कथित हिंदूवादी नेता एवं बजरंगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया मैसेंजर कॉल के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सात दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी। सुमित बजरंगी ने मामले में पुलिस […]

बारिश ने किसान-मजदूर महापंचायत की तैयारियों पर फेरा पानी, टेंट गिरा: GIC मैदान में टखनों तक जलभराव, कीचड़ से बैठने की व्यवस्था प्रभावित

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में किसान-मजदूर महापंचायत से पहले बारिश ने आयोजकों की तैयारियों की परीक्षा ले ली। जीआईसी मैदान में सुबह से हो रही तेज बारिश और हवा के कारण टखनों तक पानी भर गया, जबकि महापंचायत के लिए लगाया गया टेंट भी गिर गया। मैदान में जलभराव और कीचड़ के चलते किसानों और मजदूरों के […]

मुजफ्फरनगर में PWD का गजब ‘इंजीनियरिंग मॉडल’, VIDEO: मूसलाधार बारिश के बीच सड़क के पुनर्निर्माण किए जाने का ग़ज़ब का कारनामा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बीच जौली रोड की मरम्मत करते PWD कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक कर्मचारी बारिश के दौरान सड़क पर तारकोल में लिपटी रोड़ी फैलाते नजर आ रहा हैं। तेज बारिश के बीच सड़क की मरम्मत का यह तरीका देखकर लोग हैरान […]