Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कन्या पूजन के बाद बेटियों को भेंट किए शस्त्र: मंदिर में हिंदू रक्षा दल ने कराया कन्या पूजन और भंडारा, जिलाध्यक्ष बोले- ‘बेटियों को शास्त्रों के साथ शस्त्रों की जानकारी भी जरूरी

मुजफ्फरनगर में कन्या पूजन के बाद बेटियों को भेंट किए शस्त्र: मंदिर में हिंदू रक्षा दल ने कराया कन्या पूजन और भंडारा, जिलाध्यक्ष बोले- ‘बेटियों को शास्त्रों के साथ शस्त्रों की जानकारी भी जरूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रामनवमी पर हिंदू रक्षा दल ने कन्या पूजन के साथ बेटियों की सुरक्षा और आत्मरक्षा का संदेश दिया। सोमवार सुबह 11 बजे से घास मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर सम्मान किया गया। इसके बाद करीब 12 बजे उन्हें शस्त्र भेंट किए गए। आयोजन के दौरान विशाल भंडारा भी हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने बेटियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में बेटियों को शास्त्रों के ज्ञान के साथ शस्त्रों की जानकारी देना भी जरूरी है। उनके मुताबिक, कन्या पूजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से हर साल कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने धर्मांतरण और कथित लव जिहाद से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए बेटियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत बताई। ये मुद्दे उन्होंने अपने संबोधन के दौरान उठाए।

आयोजकों ने कार्यक्रम के जरिए संदेश दिया कि बेटियों का सम्मान केवल पूजा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उनकी सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के लिए भी समाज को गंभीरता से काम करना चाहिए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में अफसर के बाद अब राहगीरों से बदसलूकी: पुरकाजी में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड मारी, विरोध पर गाली-गलौज का दावा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें