Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » इंस्टाग्राम दोस्त ने कासगंज की किशोरी से मुजफ्फरनगर में किया रेप: 3 दिन तक परिचित के घर में बनाए रखा बंधक, दूसरी जगह शिफ्ट करते वक्त मचाया शोर तो छोड़कर भागे आरोपी

इंस्टाग्राम दोस्त ने कासगंज की किशोरी से मुजफ्फरनगर में किया रेप: 3 दिन तक परिचित के घर में बनाए रखा बंधक, दूसरी जगह शिफ्ट करते वक्त मचाया शोर तो छोड़कर भागे आरोपी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कासगंज की करीब 16 वर्षीय किशोरी को इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक पर प्रेम और शादी का भरोसा देकर मुज़फ़्फ़रनगर बुलाने और करीब तीन दिन तक उसकी इच्छा के विरुद्ध परिचित के घर पर बंधकर बनके रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। किशोरी ने युवक और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार देर रात युवक अपने दो साथियों के साथ किशोरी को कहीं ले जा रहा था। इसी दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख तीनों युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाजसेवी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खालापार थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी युवक की इंस्टाग्राम के जरिए कासगंज निवासी किशोरी से बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने किशोरी को प्रेम और शादी का भरोसा दिया और इसके बाद उसे मुज़फ़्फ़रनगर बुला लिया। किशोरी करीब तीन दिन पहले घर से निकली थी। यहां आने के बाद युवक उसे प्रेमपुरी क्षेत्र स्थित अपने एक परिचित के मकान पर ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया।

शुक्रवार देर रात युवक अपने दो साथियों के साथ किशोरी को वहां से कहीं दूसरी जगह ले जा रहा था। इसी दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों को आता देखकर तीनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना समाजसेवी शालू सैनी और नीशू को दी। दोनों मौके पर पहुंचे और किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर कृष्णापुरी स्थित आश्रम पहुंचाया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में भाकियू लाल बहादुर शास्त्री का आगाज, जिला कार्यालय का उद्घाटन, मंडल अध्यक्ष बोले- किसानों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली की शामली रोड पुलिस चौकी से दरोगा मनोज शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी से बातचीत कर उसके बयान दर्ज किए। किशोरी ने युवक पर उसे बहला-फुसलाकर मुज़फ़्फ़रनगर लाने, उसकी इच्छा के विरुद्ध रखने और यौन अपराध करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने रात करीब एक बजे किशोरी को जिला महिला चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। उसकी सुरक्षा और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई। पुलिस ने कासगंज में किशोरी के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

शालू सैनी ने बताया कि आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी को अपने पास घर में रखे जेवर और नकदी लेकर आने को कहा। जब वो सारा सामान लेकर उसके पास पहुंची तो उसे बंधक बना लिया और जेवर–कैश समेत सारा सामान छीन लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका मोबाइल भी अपने पास रख लिया और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया।

फिलहाल, किशोरी वन स्टॉप सेंटर में है और पुलिस उसके परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी देखा जाएगा कि इस मामले से संबंधित कोई शिकायत कासगंज में तो दर्ज नहीं है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें